अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने मौत को लगा लिया गले, जाने क्या है मामला

jharkhandtimes

Crime In Gujarat
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

Crime In Gujarat: गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आई है। यहां महिला ने खुदकुशी कर ली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला ने खुदकुशी से पहले अपने हाथों पर ही सुसाइड नोट लिख लिया था जिसे देखकर लोग हैरान रह गए थे। महिला ने अपने हाथों पर खुदकुशी की जो वजहें लिखी थीं वो हैरान करने वाली हैं।

दरअसल, सूरत के लिंबायत इलाके में महिला ने अपने ही घर में खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति से काफी परेशान थी. मरने से पहले महिला ने अपने हाथ पर हिन्दी में लिखा था, ‘मैं जीना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे बेहद परेशान कर रहा है।’ महिला ने रूम की छत में लगे हुक से खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाली महिला का पति रिक्शा चलाने का काम करता है। झारखंड की रहने वाली ये महिला सूरत के लिंबायत इलाके में अपने पति प्रवीण गोस्वामी के साथ रहती थी। मृतक महिला के 2 बच्चे हैं और 8 वर्ष पहले उसकी शादी प्रवीण नाम के युवक से हुई थी.

वहीं, पड़ोस के लोगों ने जब महिला को फंदे से लटका हुआ देखा तो 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मंगवाई लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला की आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment