साहिबगंज में महिला की मौत, आरोपी पति अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

jharkhandtimes

Crime In Jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

Crime In Jharkhand : झारखंड के साहिबगंज जिले से एक दिल दहलादेने वाली मामला सामने आई है। यहां, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा पंचगढ़ में महिला के साथ मारपीट करने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गयी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने इस बात की सूचना जिरवा थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की, मृतका संगीता देवी (Deceased Sangeeta Devi) के पिता प्रतीख मंडल ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी उसी के गांव के रहने वाले राजमिस्त्री बबलू मंडल (पिता सुधीर मंडल) से हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को लगातार मारपीट किया जाता था। कई बार घर के बाहर भी दौड़ा-दौड़ा कर मारा जाता था। हालांकि इस बात का विरोध उन्होंने कई बार उसके घर जाकर भी किया था, लेकिन उसके दामाद द्वारा उल्टा उन्हें ही गाली गलौज कर भगा दिया जाता था।

वहीं, बेटी के मौत के बाद पिता ने कहा है कि 1 दिन पूर्व भी उसकी बेटी के साथ बहुत ज्यादा मारपीट की गई थी। लाठी-डंडे, दबिया, लात-घुस्सा से उन्हें बुरी तरह से मारा गया था। जिससे उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी चोटें आई थीं। इस कारण उसे इलाज के लिए भागलपुर भी
लेके गए थे, लेकिन शनिवार सुबह करीब 3 बजे भागलपुर से उसकी पुत्री को लेकर घर आ गया और पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति बबलू मंडल को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment