मूर्ति विसर्जन करने गए थे नदी, अचानक बाढ़ आने से 8 लोगों की मौत 30 से अधिक है लापता

jharkhandtimes

Went to the river to immerse the idol, 8 people died due to sudden flood, more than 30 are missing
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

बंगाल: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पुजा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि घटना बुधवार शाम जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार इलाके में माल नदी की है, कहा जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जहां दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। जिससे एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के प्रति भावना व्यक्त की है।

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम साढ़े नौ बजे मूर्ति विसर्जन के लिए भरी संख्या में लोग नदी पहुंचे थे। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोग वहां फंस गए और देखते ही देखते 8 लोग नदी में समा गए, जहां उनकी मौत की पुष्टि हो गयी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 30 से अधिक लोग लापता है जिनकी तलाश जारी है।

NDRF की टीम चला रही है रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार माल नदी में लापता लोगों की खोजबीन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन NDRF के द्वारा चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना करीब साढ़े नौ बजे की है, जब भारी संख्या में लोग मूर्ति विसर्जित करने के लिए माल नदी गए थे। उस समय जलस्तर ज्यादा नहीं था, ऐसे में किसी भी तरह की सख्ती नहीं थी। अचानक से जलस्तर बढ़ गया और लोग पानी के बहाव में फंस गए।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment