नहीं रहे दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे, ‘सर्कस’ में निभाया था शाहरुख खान के बाबूजी का किरदार

jharkhandtimes

Sunil Shende Passed Away
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

मुंबई. हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले सुनील शेंडे (Sunil Shende) का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. 14 नवंबर को उनके मुंबई स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। उन्होंने शाहरुख खान के टीवी शो ‘सर्कस’ और ‘गांधी’ ‘सरफरोश’, ‘वास्तव’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह अपने किरदार के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया। उनके कई किरदारों को आज भी याद किया जाता है।

सुनील शेंडे ने मुंबई के विले पार्ले ईस्ट स्थित अपने घर पर रात 1 बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 14 नवंबर, सोमवार दोपहर पारशीवाडा के शवदाह गृह में होगा। सुनील अपने पीछे पत्नी ज्योति और 2 बेटे ऋषिकेश और ओमकार को छोड़ गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें की सुनील शेंडे ने सर्कस में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था. इसके अलावा उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई अहम किरदार निभाए थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्विटर यूजर पवन झा ने लिखा, “जाने माने हिंदी और मराठी एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया। उन्होंने साल 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ में बहुत छोटा किरदार निभाया था।”

वहीं, पवन झा ने सुनील शेंडे की 2 तस्वीरें शेयर करते हुए आगे लिखा, 80 और 90 के दशक में कई अहम किरदार निभाए। उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले टीवी शो ‘सर्कस’ में शाहरुख खान के बाबूजी का किरदार निभाया था.” ‘सर्कस’ में वह सर्कस के मालिक बने थे. उनके और शाहरुख के किरदार को खूब पसंद किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment