झारखंड को वंदे भारत की सौगात, सिर्फ इतना घंटे में रांची से पटना पहुंच सकेंगे…

jharkhandtimes

Vande Bharat Express Train
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

Ranchi: झारखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना के लिए चलेगी। अपने ही देश में बनी इस अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन से यात्री महज 4 घंटे में पटना पहुंच जायेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड से बिहार जाने वाले और बिहार से झारखंड आने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। बताया जा रहा है कि रांची से पटना के लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, जिसकी शुरुआत अप्रैल के महीने में हो जायेगी।

दरअसल, अभी जनशताब्दी एक्सप्रेस (Janshatabdi Express) सबसे कम समय में अपनी यात्रा पूरी करती है। वंदे भारत ट्रेन उससे करीब आधे समय में रांची से पटना पहुंचा देगी। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय लंबी दूरी के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। रेलवे ने 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाले रूट पर स्लीपर वंदे एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रांची-पटना और रांची-हावड़ा समेत कई रूट पर इसके लिए सर्वे कराया गया है। खबर है कि अप्रैल में रांची से पटना के बीच वंदे भारत दौड़ने लगेगी, जबकि वंदे भारत में बैठकर रांची से हावड़ा जाने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है।

वहीं, इस वर्ष देश में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की सरकार की योजना है। झारखंड के हिस्से में 3 ट्रेनें आने की संभावना है। चर्चा है कि शताब्दी एक्सप्रेस को रिप्लेस करके रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाया जायेगा। वाराणसी और हावड़ा के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाने का घोषणा हो चुका है. झारखंड के लिए अच्छी खबर यह है कि राज्य के करीब 5 दर्जन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जायेगा।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment