दिव्यांग संगठन ट्रस्ट बड़कागांव का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:6 Minute, 10 Second

बड़कागांव. दिव्यांग संगठन ट्रस्ट बड़कागांव का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन बड़कागांव के बुढ़वा महादेव के प्रांगण में जिला अध्यक्ष सचिन सोनी एवं प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ राणा की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन जानकी साव ने की. मिलन समारोह के माध्यम से दिव्यांग संगठन के लिए कई मांगे रखी गई.

जिसमें प्रखंड कार्यालय परिसर में एक सामुदायिक भवन का निर्माण, प्रखंड स्तर पर दिव्यांग आवासीय विद्यालय का निर्माण, 60-70 दिव्यांग के बीच स्कूटी का वितरण, बुजुर्ग दिव्यांग के बच्चों, प्रशिक्षित दिव्यांगों एवं विधवा महिलाओं को स्थानीय कंपनियों में रोजगार, 1000 से पेंशन बढ़ाकर ढाई हजार करने, झारखंड में दिव्यांग आयोग का गठन करने, झारखंड के 2 विधानसभा महिला एवं दो विधानसभा पुरुष दिव्यांग के लिए आरक्षित करने सहित अन्य मांग शामिल है.

दरअसल, मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद (MLA Amba Prasad) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के लिए विशेष शिक्षक में नियुक्ति का प्रावधान बनाया है। साथ ही साथ कई अन्य योजनाएं संचालित की जा रही है। सूचीबद्ध होकर इस योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ली जाए. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं रात दिन 24 घंटा क्षेत्र की जनता के लिए काम में लगी रहती हूं। क्षेत्र की जनता हमारे परिवार से जितना काम करवाना चाहते हैं हम लोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में सामूहिक कार्य को कम निजी लाभ के लिए लोग अधिक बल दे रहे हैं जो भविष्य के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दी.

झारखंड दिव्यांग आंदोलन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कुशवाहा उर्फ कोरील कुमार ने कहा कि दिव्यांग कानून अधिनियम 2016 के तहत ऐसे कई प्रस्ताव बनाए गए हैं जिसकी जानकारी झारखंड के आईएएस आईपीएस अधिकारियों को भी नहीं है। इस कारण इस कानून का सही रूप से एवं दिव्यांगों को अधिकार मिलने से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में इस अधिनियम के तहत 5 प्रतिशत का आरक्षण दी गई है। इन्हीं हक अधिकार की लड़ाई के लिए हम लोग विगत 28 दिनों तक धरना दिया लेकिन इस आंदोलन को ना पक्ष ना ही विपक्ष का कोई विधायक द्वारा हम लोग की आंदोलन को देखने की जुर्रत नहीं समझा गया, यहां तक कि झारखंड सरकार द्वारा हम लोग के ऊपर लाठी चार्ज कर आंदोलन को कुचलने का काम किया गया। लेकिन हम लोग हारने वाले नहीं हैं। 3 महीने का समय दिया गया है समय समाप्त होते ही बृहद पैमाने पर आंदोलन की जाएगी जिसकी तैयारी की जा रही है। इस आंदोलन में दिव्यांग के अलावा वृद्ध एवं विधवा को भी शामिल किया जाएगा.

इस अवसर पर शिक्षक चरित्र प्रसाद ने 10 बुजुर्ग दिव्यांगों को चरण पखार एवं माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा कि असली नारायण तो इन्हीं में निवास कर रहा है। हरली निवासी शिबू महतो द्वारा धार्मिक भजन नागपुरी, भोजपुरी गीत गाकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन देने का काम किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,जिला अध्यक्ष सचिन सोनी,प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ राणा, संयोजक रामेश्वर महतो,सचिव प्रभावती देवी, उप सचिव बिमला देवी,उपाध्याय बालेश्वर प्रजापति,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष गणेश महतो,शिक्षक संतोष कुमार,होरिल कुमार, कांग्रेस विस महासचिव आनन्द कुमार,राम चरित्र कुमार,बिपिन कुमार, कंचन कुमारी,मो.साजिद,बिरजू कुमार,मो.आलम,रंजीत, मुकेश के अलावा सैकड़ों दिव्यांग एवं परिजन उपस्थित थे। अब तक बड़कागांव प्रखंड में लगभग 3000 दिव्यांग की पहचान की जा चुकी है.

वहीं, बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद दिव्यांग वन भोज मिलन समारोह में दिव्यांग भाई बहनों को खुद भोजन परोस कर खाना खिलायी. सभी उपस्थित दिव्यांग जनों को विधायक द्वारा हौसला आफजाई की गई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment