President Election 2022: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनना गर्व की बात

jharkhandtimes

Union Minister Arjun Munda said – It is a matter of pride for tribal woman Draupadi Murmu to be the President
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

गुमला: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Central Minister Arjun Munda) गुरुवार को गुमला जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिसा) की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब हम इस देश का 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. वैसे वक्त में एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया जाना अपने आप में पूरे देश के लिए नया संदेश है और आदिवासी समाज के लिए यह गर्व की बात है.

उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी सांसदों और विधायकों को दलगत भावना से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला राष्ट्रपति बने इससे बड़ी गौरव की बात और क्या हो सकती है. बता दें कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि UPA की ओर से पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार बनाए गए हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment