जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, जानिए पूरा मामला !

jharkhandtimes

Two parties clashed with each other in the land dispute, know the whole matter!
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

झारखंड : देवघर जिला में मोहनपुर प्रखंड के सरसा गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गयी है। देवघर में फायरिंग को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दरअसल, बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दूसरे पक्ष ने इस घटना को अंजाम दिया है।

देवघर में युवक को गोली मारी गयी है, आनन-फानन में परिजन उसे सदर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति का नाम संजय सिंह (सरसा निवासी) बताया जा रहा है। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी मोहनपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर PCR वैन मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन मे जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कैनाल में मिले जमीन से मिले पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार पंचायती भी की गई थी लेकिन मामला शांत नहीं हुआ था।

गुरुवार सुबह पैसे की लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में दरार हो गई। जिससे मौके पर अनिल सिंह नामक युवक ने संजय सिंह पर पिस्टल तान दिया और पैसे की मांग करने लगा। मामला इतना बिगड़ गया कि अनिल सिंह ने संजय सिंह के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे संजय सिंह को एक गोली लगी और वहीं पर गिर गया। जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना को लेकर को घायल संजय सिंह ने अपने बयान में कहा है कि वो सुबह करीब 9 ब्रश करने के लिए घर से बाहर निकल रहा था, इसी बीच अनिल सिंह अपने दोनों हाथ में पिस्टल लेकर आया और उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसे एक गोली लगी और वो वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी अनिल सिंह मौके से फरार हो गया।

इधर घायल संजय के भाई अर्जुन सिंह का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से वो आहत हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके ही भतीजे ने उनके भाई पर गोली क्यों चलाई। वहीं मौके पर पहुंचे मोहनपुर थाना के एसआई ने मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन कर रही है। साथ आरोपी अनिल सिंह की तलाश भी कर रही है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment