OMG: समलैंगिक जोड़े का प्‍यार चढ़ा परवान, पुलिस थाने पहुंच कर बोलीं- हमारी शादी करा दीजिए…

jharkhandtimes

Jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आई। यहां में दो युवतियों ने पुलिस से उन दोनों की शादी कराने की गुहार लगाई है. दोनों लड़कियां बिहार के नालंदा की रहने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार वाले उनके प्यार के खिलाफ थे इसलिए वे दोनों घर छोड़ कर भाग गई हैं। अब शादी कर साथ रहना चाहती हैं।

दरअसल,बिहार के नालंदा से 2 लड़कियां झारखंड के धनबाद जिला स्थित महिला थाना में अपनी फरियाद लेकर आयी। उन्होंने महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा से गुहार लगाई और कहा कि -हम दोनों साथ में रहना चाहते हैं ,हम लोग आपस में प्यार करते हैं पति-पत्नी की तरह रहना चाहते हैं। हमारी शादी करा दीजिए। लड़कियों के मुताबिक उनके परिवारवाले इस रिश्ते के लिए नहीं मान रहे हैं। दोनों लड़कियां BSC में पढ़ती हैं। दोनों बचपन से ही साथ पढ़ती थीं और पिछले 7 वर्षों से एक-दूसरे के गहरे दोस्‍त हैं। ये दोस्ती अब प्यार में बदल गई है।

वहीं, बता दें कि उन दोनों लड़कियों में से एक की शादी आगामी 22 फरवरी को होनी है. उसके भाग जाने के बाद, जिस लड़की की शादी है उसके परिजनों ने दूसरी लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। धनबाद पहुंचने के बाद इन युवतियों की गुहार सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई, वहां कानाफूसी भी होने लगी है। मालूम हो कि भारत में अब समलैंगिक रिश्ता तो वैध है, लेकिन विवाह को लेकर कोई कानून अब तक नहीं बना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment