वन महोत्सव: वन जीवन के साथी, वृक्ष हमारे दोस्त और उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य: विधायक अंबा प्रसाद

jharkhandtimes

Trees are our friends and it is our duty to protect them: MLA Amba Prasad
0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second

सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम….नारे के संकल्प के साथ वन महोत्सव मना

बरकाकाना: पीरी पंचायत भवन में मंगलवार को 73वां वन महोत्सव मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि डीएफओ वेदप्रकाश कम्बौज, सीओ पतरातू शिव शंकर पांडेय, जिप सदस्य जयराम बेदिया, प्रमुख कौशल्या देवी, उप प्रमुख बबीता पांडेय, मुखिया नीलम देवी, मुखिया मोकिम आलम, पंसस पैरो देवी, पंसस फरीद अंसारी, उपमुखिया सीमा देवी आदि मौजूद थे।

मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर खुशी के मौके पर पेड़ लगाएं। पर्यावरण बचाने के लिए धरती को हराभरा करना होगा, तभी जीवन बचेगा। जागरूकता के अभाव में हम प्रतिवर्ष कई हरे पेड़ों को काटकर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन पौधे लगाते नहीं है। पेड़-पौधों की संख्या काफी कम हो गई है। इसका परिणाम अकाल, सुखा, पेयजल संकट आदि अन्य समस्याओं के रूप में देखने को मिल रहा है। हम सभी को पेड़ लगाने व बचाने के साथ साथ दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति की पूजा करना चाहिए क्योंकि वन जीवन के साथी तथा वृक्ष हमारे दोस्त है, प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है.

वहीं, डीएफओ वेदप्रकाश कम्बौज ने संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में वनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है। यह एक वार्षिक पौधारोपण उत्सव है। जिसमें पूरे देश में पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और पृष्वी पर मनुष्यों को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत मांदर की थाप पर की गई। इसके बाद स्वागत गान और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। स्वागत भाषण रेंजर एके सिंह ने दिया।

वहीं मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रो संजय सिंह ने किया। अंत में सभी अतिथियों ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण किया। मौके पर रेंजर अरूण कुमार सिंह, वनपाल प्रदीप साहू, वनरक्षी संतोश शर्मा, योगेंद्र सिंह खरवार, रमेश बेदिया, संतोष टाप्पो, संजय महतो, शैलेंद्र सिन्हा, सीताराम मुंडा, उत्तम कुमार, दिलीप कुमार, हसीब अंसारी, गंगाधर बेदिया, गोविंद बेदिया, लियाकत अंसारी, कमलनाथ,शीतल बेदिया, नुरूल्लाह अंसारी, बुद्धि कुमार दांगी, टिकंद्र बेदिया, जिकरूल्लाह अंसारी, चितरंजन दांगी, मो शफीक, मो ताज, शिबू महतो, मनीर अंसारी, मो ताजुद्दीन, समरूद्दीन अंसारी, सुभाष बेदिया, श्याम बेदिया, मकसुद अंसारी, शंभूनाथ सिंह, सुभाष बेदिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment