झारखण्ड के कई जिलों में कल बारिश की संभावना, राज्य के तापमान में होगी गिरावट

jharkhandtimes

jharkhand weather
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा के रुख में बदलाव आने से आसमान में बादल छा रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि 3 नवंबर के बाद मौसम साफ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं बादल छाने की वजह से राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इससे राज्य के ऊपरी वातावरण में हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि वातावरण के निचले हिस्से में दक्षिण पूर्व की कुछ भीगा हुआ हवाएं आ रही हैं। इससे बादल गहराएंगे और राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी है।

ठंड की दस्तक के बाद हल्की बारिश से कनकनी और बढ़ेगी। ज्ञात हो कि 15 अक्टूबर के बाद से अबतक पारा 4 डिग्री से नीचे गिर चुका है। ऐसे में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

देश के पश्चिम और उत्तर भाग में कायम पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव झारखण्ड पर है। नम हवा आने से यहां बादल छा रहे हैं। कल राजधानी रांची में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक (अभिषेक आनंद,)

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment