झारखण्ड में दिवाली के दिन मौसम लेगी करवट..छाएंगे बादल!

jharkhandtimes

The weather will take a turn in Jharkhand on the day of Diwali... there will be clouds!
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

रांची : आज दीपावली है और मौसम में बदलाव के संकेत सुबह से ही मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) के अनुसार हवा के रूख में बदलाव होंगे। इस वजह से आसमान में बादल छाएंगे। थोड़ा ठंड का मिलाजुला असर रहेगा पर बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में मौसम के बदलाव के साथ भी दीपावली का मजा लिया जा सकता है।

मौसम में बदलाव का ऐसा रहेगा संभावना..

वहीं मौसम विभाग रांची की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में हवा के रुख में आए बदलाव के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। झारखण्ड के ऊपरी वातावरण में जहां पश्चिमी हवा आ रही है, वहीं इसकी निचली सतह पर बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्व की हवा आ रही है। इसमें हल्की नमी होने के कारण यहां आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके बावजूद रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

न्यूनतम तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव..

वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि. हवा के रूख में बदलाव और आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी आगामी पांच दिनों तक राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऊपरी स्तर पर पश्चिम की शुष्क और ठंडी हवा के आने से दिन के तापमान में एक डिग्री तक की कमी हो सकती है। 3 – 4 दिन तक बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है।

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान..

गिरिडीह 29.1, चतरा 29.9, देवघर 30.5, धनबाद 28.8, गढ़वा 31.8, बोकारो 30.7, गोड्डा 30.1, गुमला 30.6, हजारीबाग 29.5, जामताड़ा 30.1, खूंटी 30.9, किरीबुरू 25.1, सिमडेगा 30.9, लोहरदगा 30.1, पाकुड़ 29.8, पलामू 32.2, रामगढ़ 31.1, साहिबगंज 29.7, लातेहार 30.7, पश्चिमी सिंहभूम 31.4 और रांची 29.4 डिग्री सेसि..

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment