पलामू में जयमाला के बाद दूल्हा फरार, परिजनों को लड़की वालों ने बनाया बंधक

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले से एक मामला सामने आया है। यहां जयमाला के बाद एक दूल्हा शादी के मंडप से फरार हो गया है। दूल्हा के भागने के बाद नाराज ग्रामीणों ने दूल्हा के परिजनों को बंधक बना लिया है। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और दोनों पक्ष को थाना ले आई है।

यह मामला पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका के चमराही टोला की है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर के चांदो के चंदन कुमार यादव नामक युवक का बारात कुरका के संजय कुमार यादव के घर गया था। रविवार रात को धूमधाम से बारात कुरका गई थी, जयमाला भी काफी धूमधाम से हुआ। जयमाला के कुछ देर बाद दूल्हा अकेले में गया और मौके से फरार हो गया। देर रात तक दूल्हे की खोजबीन होते रही लेकिन दूल्हा को ढूंढा नहीं जा सका।

मिली जानकारी के मुताबिक दूल्हा दुल्हन के रंग को लेकर नाराज था, जिस कारण वह फरार हो गया। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्ष थाना में पहुंचा है। इसके अलावा दूल्हे को ढूंढा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि ढूंढने के बाद शादी करवाई जाएगी।

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment