पुलिस बनने का सपना रह गया अधूरा ,1600 मीटर की रेस दौड़ रहा था युवक, अचानक चक्कर आने से मौत !

jharkhandtimes

The dream of becoming a police remained unfulfilled
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

मुंबई : मुंबई पुलिस भर्ती कार्यक्रम में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद वाशिम जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में पुलिस भर्ती अभियान में हिस्सा लेने वाले एक 26 वर्षीय शख्स की शरीर की जांच के दौरान 1600 मीटर की रेस दौड़ने के बाद शुक्रवार को मौत हो गई। बताया गया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान गणेश उत्तम उगले 1600 मीटर की दौड़ लगा रहे थे कि अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इसके बारे में एक मामला दर्ज किया और जांच चल रही है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे मुंबई विश्वविद्यालय के विद्यानगरी कैंपस मैदान में हुई। गणेश उगले मुंबई से लगभग 550 किलोमीटर दूर वाशिम जिले के निवासी हैं। 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद चक्कर आने की शिकायत की और इसके बाद जमीन पर गिर पड़े। उन्हें सांताक्रूज के नागरिक वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment