मिस्र के समुद्र में स्विमिंग कर रही 68 साल की महिला पर शार्क ने किया हमला, हमला से महिला की मौत

jharkhandtimes

woman died in Shark attack in Egypt
0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

woman died in Shark attack in Egypt : मिस्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां, हाल ही में एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी जिसके बाद दुनिया को पता चल गया कि शार्क्स का ऐसा भी रौद्र रूप हो सकता है। मिस्र में एक महिला पर शार्क ने हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रियन मूल की एक 68 वर्ष की महिला अपने पति के साथ मिस्र में ही रहती थी। हाल ही में वो सहल हशीश (Sahl Hasheesh) नाम के बीच पर थी जो लाल सागर के तट पर है। महिला समुद्र में स्विमिंग कर रही थी जब उसपर एक शार्क ने हमला कर दिया। इसके बाद जो हुआ वो काफी भयानक दृश्य है।

शार्क ने किया हमला
जानकारी के लिए आपको बता दे की, सोशल मीडिया पर इस घटना का छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि ये पूरा वीडियो नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक शार्क ने महिला के पैर और हाथ नोच डाले। इस बीच कई रूसी टूरिस्ट और अन्य लोग वहां मौजूद थे जो ये घटना देख रहे थे। वीडियो में वो चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं कि लाइफ गार्ड कहां है, कोई बोट क्यों नहीं है, कोई महिला को बचाओ, मगर किसी ने भी पानी में उतरने की कोशिश नहीं की। महिला अकेले ही उस शार्क से उलझती रही। देखते ही देखते आसपास का पानी पूरी तरह लाल हो गया मगर महिला किसी तरह तैरकर बे तक पहुंची मगर वो बुरी तरह घायल थी।

वहीं, महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था मगर बीच रास्ते में ही शॉक से उसकी मौत हो गई। लोगों ने मीडिया को बताया कि हर कोई सिर्फ वीडियो बना रहा था मगर महिला को बचाने की कोशिश किसी ने नहीं की क्योंकि किसी के अंदर पानी में जाने की हिम्मत नहीं थी। हर कोई एंबुलेंस, लाइफ गार्ड को बुलाता नजर आ रहा था मगर उसे दौरान वहां बचाव दल मौजूद नहीं था। डॉक्टर ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की, उसे कार्डियो पल्मनरी रिससिटेशन दिया मगर वो बच नहीं सकी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment