IPL Auction 2023: सैम कुरेन आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, पंजाब किंग्स ने लगायी 18.5 करोड़

jharkhandtimes

IPL Auction 2023
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी के दूसरे दौर में इंग्लैंड के सैम कुरेन (Sam Curran) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच करेन को टीम में जोड़ने के लिए लंबी जंग चली।

जानकारी के लिए आपको बता दें की टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रकम के साथ खरीदा. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस 2021 में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब राजस्थान रॉयल्स ने उनके लिए 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये।


वहीं, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की रकम के साथ अपनी टीम से जोड़ा। स्टोक्स के लिए चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लंबे समय तक बोली चली लेकिन अंतिम बाजी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के नाम रही। आईपीएल की इस छोटी नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की धमक रही।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment