RJD नेता शरद यादव का निधन, राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

jharkhandtimes

Bihar News
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

Sharad Yadav passed away: समाजवादी नेता शरद यादव (RJD Leader Sharad Yadav) का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार की शाम वह अचेत अवस्था में उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शरद यादव जदयू के पूर्व अध्यक्ष रहे और 7 बार लोकसभा के सांसद चुने गए। उनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन के अलावा अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है.

दरअसल, शरद यादव के साथ समाजवाद के एक अध्याय का अंत हो गया। ये शरद यादव ही थे जिन्होंने 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह (PM VP Singh) से मंडल कमीशन को लागू करवाा था। उनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’

वहीं, आरजेडी नेता शरद यादव के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस अपूर्णीय क्षति बताया उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ‘आदरणीय शरद यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजवाद और सामाजिक न्याय के पुरोधा शरद जी हमेशा गरीब, वंचित और शोषित समाज के हक-अधिकारों की आवाज बने। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment