Ranchi News: रांची के नाले में बहे सब्जी व्यापारी का श‌व परिवार ने खोज निकाला, 48 घंटे बाद मिला लाश

jharkhandtimes

Ranchi News: The body of a vegetable trader found in the drain of Ranchi was found by the family, after 48 hours the body was found
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

Ranchi: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में 15 सितंबर को नाले में बहे फल व्यापारी अजय अग्रवाल का लाश ड्रोन की मदद से खोज लिया गया। पंडरा के अंबानगर में जिस जगह से अजय अग्रवाल नाले में बह गए थे, वहां से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर दलदल वाले इलाके से लश मिला है। लाश को बाहर निकाल लिया गया है। NDRF और नगर निगम की टीम ने काफी मुश्किल के बाद लाश को बाहर निकाला। पंडरा ओपी प्रभारी ने बताया कि जहां से लाश मिला वहां काफी दलदल है। इसलिए वहां तक पहुंचने के लिए बांस की चचरी डाली गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद NDRF और नगर निगम की टीम ने लाश को बाहर निकाला।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने के 15 घंटे बाद रांची के सांसद संजय सेठ और MLA सीपी सिंह मौके पर पहुंचे। संजय सेठ ने कहा कि इस हादसा के लिए पूरी तरह नगर निगम और सरकार दोषी है। मेयर और नगर आयुक्त की लड़ाई में रांची की जनता पिस रही है। इससे दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि स्मार्ट सिटी रांची में आदमी नाले में बह जा रहा हैं। वहीं, रांची में नाले में बहने की 2 साल में यह तीसरी घटना है। पिछले साल सितंबर में कोकर के खोरहाटोली में एक युवक की बहने से मौत हो गई थी। उसका भी लाश नहीं मिल पाया था। दो साल पहले हिंदपीढ़ी के नाले में भी एक बच्ची बह गई थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment