रांची : बीआईटी मेसरा के पास लड़की का शव फंदे से झूलती मिली,रेप की आशंका !

jharkhandtimes

Ranchi: Girl's body found hanging near BIT Mesra, fear of rape!
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

रांची : शहर से सटे बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के रुदिया गांव से एक लड़की का लाश बरामद हुआ है। पुलिस ने युवती का शव के ईंट भट्‌टे के पास एक कमरे से झूलता हुआ बरामद किया गया है। स्थानीय के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या कर लाश को लटकाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जानकारी मिलते ही पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला
अस पास के लोग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीआईटी मेसरा संस्थान से सटे एक ईंट भट्‌टा है। यह बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रुदिया गांव में आता है। यहां के एक घर से लड़की का शव लटका हुआ मिला है। इस केस में आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ रपे किया गया है, उसके बाद हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिस लड़की का शव मिला, उसके माता-पिता बीआईटी में काम करते हैं। सुबह दोनों काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद पिता को कोई काम पड़ा तो घर आये। यहां देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। जिसके बाद वे दरवाजा खोल कर अंदर गए। जहां बेटी के लाश को फंदे से झूलता देखा। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। स्थानीय लोग रपे की आशंका जता तो रहे हैं, पर इसकी पुष्टि नहीं हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी मिलेगी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment