रांची से हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए अप्रैल में होगी शुरू नई फ्लाइट, अब राजधानी से 40 विमान सेवाएं भरेंगी उड़ान

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

Jharkhand News: झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब राज्यवासी देश के कई हिस्सों में आराम से यात्रा कर सकेंगे। रांची एयरपोर्ट से देश के अन्य हस्सों तक कनेक्टिविटी बढ़ रही है। दरअसल, राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब नई विमान सेवाएं शुरु हो रही है। बता दें कि अब रांची एयरपोर्ट से 40 विमान उड़ान भरेंगी। इन सभी विमान सेवाओं की नई समय सारिणी 26 मार्च से प्रभावी होगी.

आपको बता दें की पिछले कुछ महिनों से रांची से कई नए डायरेक्ट फ्लाइट्स के शुरुआत की तैयारी की जा रही है। जिसमें रांची से गोवा और रांची से लखनऊ की फ्लाइट शामिल है। इसके साथ ही अब रांची से जयपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट का परिचालन किया जाएगा. नई समय-सारिणी के मुताबिक रांची से जयपुर विमान सेवा सप्ताह में 3 दिन होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार 28 मार्च से रांची से जयपुर के लिए नई विमान सेवा उड़ान भरेगी. इसी तरह से रांची से देवघर सेवा 3 दिन और रांची से गोवा सेवा भी 3 दिन मिलेगी। मालूम हो कि 26 मार्च से रांची से गोवा के लिए नई विमान सेवा शुरू हो जाएगी. जबकि 27 मार्च से देवघर के लिए शुरु होगी।

वहीं, अब रांची से बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे महानगरों की यात्रा कम समय मे कर सकेंगे। दरअसल रांची से नई एयरलाइंस कंपनी आकाशा एयरलाइंस भी उड़ान शुरू करने वाली है. आकाशा के फिलहाल डीजीसीए से उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है। लेकिन अभी इसके शुरू होने में समय है. यह फ्लाइट शुरु होने के बाद बेंगलुरू से रांची होते हुए हैदराबाद और हैदराबाद से रांची होते हुए बेंगलुरू जाएगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment