Controversy in IPL : विराट कोहली को गालियां दी और एमएस धोनी संग मुस्कुराते दिख रहे रहे नवीन-उल-हक !

jharkhandtimes

dhoni and naveen ul haque
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

सार
IPL 2023: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उस खिलाड़ी के साथ दिख रहे हैं, जिसकी विराट कोहली से आईपीएल-2023 के मैच के दौरान लड़ाई हुई थी.

हाइलाइट्स
नवीन उल हक ने एमएस धोनी के साथ खिंचवाई फोटो
फैंस का कुछ यूं आ रहा है रिएक्शन

Controversy in IPL : नवीन-उल-हक यानी अफगानिस्तान का वह प्लेयर जो चंद रोज पहले दुनिया के लिए अनजान था, लेकिन आईपीएल 2023 में 1 मई की रात विराट कोहली से टकराते ही सुर्खियों में आ गया। लखनऊ की ओर से खेलने वाले इस मीडियम पेसर ने विराट पर अभद्रता का आरोप लगाया और उन्हीं के जवाब में पलटवार का दावा किया। अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी एक मुस्कराती हुई तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद तो फैंस यही कह रहे हैं कि वाह रे नवीन! तेरे कई रूप।

पूरे विवाद के बाद 23 वर्षीय नवीन-उल-हक का एक बयान भी सामने आया था, जिसमें वह यह कहते नजर आए थे, ‘भारत आईपीएल में खेलने आया हूं, किसी की गाली खाने नहीं।’ नवीन-उल-हक के इस बयान को विराट कोहली के लिए जवाब माना गया। नवीन ने आगे कहा कि अगर कोई मुझे कुछ कहेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। मैं चुप नहीं रह सकता। ये मेरे डीएनए में है।

विराट कोहली को यह समझना होगा कि उनका स्तर क्या है। नवीन-उल-हक जैसे किसी नौसिखिए से भिड़ जाना उनके कद के खिलाड़ी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कई साल तक लगातार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की है। कई वर्ल्ड कप में टीम को लीड किया है। उनके नाम हजारों रन और कई शतक हैं। बच्चे-युवा उन्हें आत्मसात करते हैं। अपना आदर्श मानते हैं। सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ इसलिए महान नहीं कहलाते कि उन्होंने मैदान पर झंडे गाड़ें बल्कि इसलिए ग्रेट हैं कि उन्होंने जेंटलमेंस गेम की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment