लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, बेटी ने शेयर की जानकारी

jharkhandtimes

Singer Sumitra Sen
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

पश्चिम बंगाल. रवींद्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन (Singer Sumitra Sen) का निधन हो गया है। वह 89 साल की थीं। गायिका की बेटी श्राबनी सेन ने सोशल मीडिया पर सिंगर के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में बंगाली भाषा में लिखा, ‘मां आज सुबह हमें छोड़कर चली गईं’। सिंगर की निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री सहित फैंस के बीच शोक की लहर है।

दरअसल, कि सुमित्रा सेन ‘मेघ बोलेछे जाबो जाबो’, ‘तोमरी झरने निरंजन’, ‘सखी भाबोना कहारे बोले’, ‘अच्छे देखो अच्छे मृत्यु’ आदि फेमस गानों के लिए फेमस रही हैं. सुमित्रा सेन को 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संगीत महासम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने रवींद्र संगीत के साथ संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर का निधन मंगलवार को कोलकाता में उनके घर पर हुआ। वह पिछले लंबे समय से सेन सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। वह ब्रोको निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि 3 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन घर आने के बाद सिंगर ने फैंस और अपनों का साथ छोड़ हमेशा के लिए अलविदा कह गईं।

वहीं, अब सिंगर के निधन पर उनके फैंस और करीबी दोस्त-फैमिली के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। वहीं सिंगर की दोनों बेटियों इंद्राणी सेन, श्रावणी सेन ने भी अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट शेयर की हैं। बता दें कि इंद्राणी-श्रावणी भी बंगाल की फेमस सिंगर्स में एक है। दोनों प्रसिद्ध रवींद्र संगीत कलाकार हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment