Read Time:1 Minute, 26 Second
बड़कागांव : लोक आस्था का पर्व छठ महापर्व को लेकर पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा सड़कों की साफ-सफाई की गई। श्याम ग्लास दुकान से लेकर आरके इन्फोटेक, विनोद मॉल होते हुए बड़कागांव मुख्य चौक टंडवा रोड फल दुकान तक साफ सफाई एवं पानी का छिड़काव की गई। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने खुद घंटों रहकर साफ-सफाई पानी छिड़काव मे अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता का पर्व है, उक्त पर्व में सभी लोगों को अपने अपने योगदान देना चाहिए ताकि पुण्य की प्राप्ति हो सके। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिन्हा, बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश कु ठाकुर, मोहम्मद शमशेर आलम, विकास रंजन, रियासत हसन, संजय सागर, प्रदीप कुमार, बेलाल सगीर, रेहान फजल पंकज ठाकुर के अलावा कई लोग उपस्थित थे।
Average Rating