Jharkhand Weather: एक बार फिर ठंड ने पांव पसारा, अगले पांच दिनों में चढ़ेगा पारा

jharkhandtimes

Jharkhand Weather
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। हिमालय की बर्फीली हवाओं का रुख एक बार फिर झारखंड की ओर हो गया है। इसके चलते ठंड बढ़ गई है. राज्य के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। इसके चलते 22 जनवरी तक ठंड रहने का आसार हैं। मौसम बदलाव से झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना जाहिर की गई है।

दरअसल, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देवघर सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां सुबह न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा है। यहां भी दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है।

आपको बता दें की मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को एक विक्षोभ उत्तर पश्चिमी में भाग में कायम है। इसके बाद 22 जनवरी को एक और विक्षोभ दस्तक देगा। इससे और ठंड बढ़ेगी। इसका असर 1 से 2 दिनों तक रहेगा। इससे आकाश में एक बार फिर बादल छा जाएंगे।

वहीं, मौसम केंद्र रांची में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाएगा। जिसकी सहायता से मौसम की हर करवट पर निगरानी रखी जा सकेगी। नये रडार में भारी बारिश, आंधी, ओला की बिल्कुल सटीक जानकारी मिल पाएगी। हालांकि डॉप्लर वेदर रडार इस साल के अंत तक रांची केंद्र में लगाया जाएगा. मौसमी चेतावनी में सुधार के लिए यह मददगार साबित होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment