Jharkhand News: बड़कागांव की बेटी प्रीति तिवारी बनी झारखंड महिला क्रिकेट अंडर-19 के कैप्टन, बड़कागांव का किया नाम रोशन, MS Dhoni और मिताली राज को मानती है आदर्श

jharkhandtimes

Jharkhand News: Preeti Tiwari, daughter of Barkagaon, became the captain of Jharkhand Women's Cricket Under-19
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

Hazaribagh :बड़कागांव आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार की पुत्री आकांक्षा कुमारी ने अंडरग्राउंड कोल माइनिंग में इंजीनियर बनकर देश के प्रथम महिला इंजीनियर बनने का रिकॉर्ड स्थापित कर बड़कागांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है। आकांक्षा की सफलता का अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ की बड़कागांव से एक और बेटी 18 वर्षीय प्रीति तिवारी पिता प्रभु तिवारी ग्राम ढेंगा निवासी ने झारखंड राज्य स्तर पर बड़कागांव प्रखंड का नाम रोशन करने का काम की है। उसने झारखंड महिला क्रिकेट अंडर-19 के टीम की बतौर कैप्टन बनकर पहली महिला क्रिकेटर बनने का इतिहास रच कर बड़कागांव प्रखंड का नाम रोशन किया है ।

प्रीति की कामयाबी पर बड़कागांव में काफी खुशी देखी जा रही है और खेल प्रेमियों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। प्रीति ने बताया कि 28 सितंबर से नागपुर में BCCI महिला अंडर-19 ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना हो गई है। 28 सितंबर को तमिलनाडु ,20 सितंबर को दिल्ली ,1 अक्टूबर को गोवा, 2 अक्टूबर को बंगाल और 4 अक्टूबर को पांडिचेरी के साथ मैच खेला जाएगा ।टीम संतुलित और मजबूत है निश्चित तौर पर सफलता हासिल करने के लिए हम बेहतर प्रदर्शन करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।

MS Dhoni और मिताली राज को मानती है आदर्श

अंडर-19 की कप्तान प्रीति तिवारी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS धौनी और महिला कप्तान मिताली राज को आदर्श मानती है. प्रीति कहती हैं कि MS धौनी और मिताली राज के नक्शे कदम पर अपनी कप्तानी निभाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment