Jharkhand News: पूर्व जोनल कमांडर नक्सली कृष्ण मोहन RIMS से फरार, इलाज के लिए था भर्ती

jharkhandtimes

Jharkhand News: Former zonal commander Naxalite Krishna Mohan absconded from RIMS, was admitted for treatment
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

Ranchi: रांची के RIMS में उपचार करा रहा पूर्व जोनल कमांडर नक्सली कृष्ण मोहन झा अहले सुबह RIMS से फरार हो गया। वह बिना हथकड़ी के उपचार करा रहा था । पुलिसकर्मी उनकी देख-रेख में लगे थे। मेडिसिन में डॉक्टर सीबी शर्मा के वार्ड में दमित था। वह कोयल शंख जोन का पूर्व जोनल कमांडर था। कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ विकास जी के नाम से जाना जाता था। पिछले 5 सालों से बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल होटवार में बंद है।

जानकारी मिली है कि तबीयत खराब होने पर उसे होटवार जेल रांची से रिम्स लाया गया था। पिछले 22 दिनों से उसका उपचार चल रहा है। वह लीवर संक्रमण से पीड़ित है। उसने CM, मुख्य न्यायाधीश को आवेदन लिख कर जान बचाने की गुहार लगायी थी। लोगों से आर्थिक मदद भी मांगी थी। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। रात में पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रसगुल्ला खाया। उसे मोबाइल की सुविधा भी मिली थी। वहीं, कल शाम में नक्सली कृष्ण मोहन झा का भाई मिलने के लिए RIMS आया था। उसने ही सभी पुलिसकर्मियों को रसगुल्ला खिलाया था। RIMS में बीमार नक्सली की देखरेख उसकी मां कर रही थी। सुबह तीन बजे नक्सली कृष्ण मोहन झा अपनी मां के साथ RIMS से फरार हो गया। RIMS मेडिसिन से अभी तक 4 कैदी भाग चुके हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment