Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- महिलाओं के हड़िया-दारु जैसे पेशे से जुड़ने को बताया अभिशाप, महिलाओं को इस पेशे से बाहर निकालना सरकार का लक्ष्य

jharkhandtimes

Jharkhand News: Chief Minister Hemant Soren said- curse of women joining profession like Hadiya-Daru, government's goal to get women out of this profession
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

Ranchi :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने झारखंड की महिलाओं के हड़िया-दारु जैसे पेशे से जुड़ने को अभिशाप बताया है। किसी भी राज्य के लिए इससे बड़ा अभिशाप क्या हो सकता है कि वहां की महिलाएं हड़िया-दारु बेचें। उन्होंने कहा कि क्योंकि इस राज्य में गरीबी है, पिछड़ापन है। इसलिए महिलाएं हड़िया-दारु बेचने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि महिलाओं को इस पेशे से आज़ादी दिलाने के लिए फूलो-झानो आशीर्वाद योजना लाई गई है। गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शुरू की गई दीदी हेल्पलाइन सेवा के मौके पर आयोजित कार्यकम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये बातें कही।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि हमने तय किया है कि झारखंड के महिलाओं को हड़िया दारु के पेशे से बाहर निकालना है। जब महिलाएं हड़िया-दारु बेच सकती हैं, तो वे दुकान भी चला सकती हैं। आप राशन दुकान, चाय दुकान, ब्यूटी पार्लर चला सकती हैं। साग-सब्जी की दुकान चला सकती हैं। गाय, मुर्गी और बकरी पालन कर सकती हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने फूलाे-झानो आशीर्वाद योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच ब्याज रहित लोन का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने सखी मंडल की महिलाओं से ऑनलाइन (Online) बात भी किया और फूलो-झानो अभियान के तहत अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि महिलाएं उत्पादन करें, राज्य सरकार उनके उत्पादों को खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सप्ताह में 3 दिन सरकारी स्कूलों में बच्चों को अंडा देने का फैसला लिया है। महिलाएं मुर्गी पालन से जुड़ सकती हैं। सरकार सारे अंडे खरीदेगी। इसी तरह खेती बाड़ी करें, सरकार अनाज भी खरीदेगी।

CM ने महिलाओं को पत्तल बनाने का भी सुझाव दिया। कहा, आजकल शादी ब्याह में थर्माकोल की प्लेट उपयोग की जा रही है। प्लास्टिक और थर्माकोल पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उन्होंने उपस्थित सखी मंडल की महिलाओं से कहा कि वे पत्तल बनाएं। पत्तल बनाने के लिए सरकार डाई भी देगी और जितनी जल्द इसका उत्पादन बढ़ेगा, उतनी ही जल्द हम थर्माकोल को झारखंड में बंद कर देंगे.

CM ने कहा कि हम बहुत जल्द ऐसी इंतेज़ाम करने वाले हैं, जिससे आपकी साग-सब्जी की खरीदार राज्य सरकार ही होगी. सरकार दूध खरीद रही है, अन्य उत्पादों को भी खरीदेगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment