बीएम मेमोरियल स्कूल में झारखंड स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

jharkhandtimes

Jharkhand, Hazaribagh News
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

बड़कागांव: प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बीएम मेमोरियल स्कूल में 15 नवंबर झारखंड के स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता प्राचार्य कैलाश कुमार व संचालन शिक्षक पिंटू कुशवाहा ने किया। समारोह में सर्वप्रथम झारखंड के वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात शिक्षकों ने बच्चों को झारखंड के इतिहास के बारे में बताया। वहीं बाल दिवस के मौके पर आयोजित खेल में अव्वल स्थान लाने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल सहित शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कई वीरों ने अपनी जान की आहुति दी है तब जाकर झारखंड का स्थापना हुआ है।झारखंड आज पूरे 22 साल का हो चुका है और अभी भी झारखंड को जो इस स्थिति में होना चाहिए उसी स्थिति में नहीं है। आप सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर झारखंड के भविष्य को उज्जवल बनाएं तभी झारखंड अलग होने का सही मतलब निकलेगा वहीं विद्यालय के शिक्षा चेयरमैन रंजीत कुमार और वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि आप सभी बच्चे ही झारखंड के भविष्य हैं आप सभी बच्चे हैं।भविष्य में झारखंड की दिशा और दशा तय करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि आप पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकते हैं इसलिए खेलकूद में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ब्रह्मदेव सिंह चौहान, रंजीत कुमार, विनोद नायक,अमीन अंसारी,दिलेश्वर दास,एरिका टोपो, अंजू कुमारी, मनीषा कुमारी, आंचल कुमारी, संदीप शर्मा, अनु कुमारी,सरिता बा,आनंद पासवान,सोनू कुमार, सृष्टि कुमारी, मौसिकता राणा, मुकेश कुमार, सोनू कुमार, ऐलिस टोप्पो,जेमा तिग्गा, विकास कुमार,सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment