झारखण्ड: अडानी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन !

jharkhandtimes

Congress protest outside SBI and LIC office
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी राजधानी रांची के दो जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन कचहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कार्यालय के सामने और हीनू स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय के सामने किया जा रहा है। यह प्रदर्शन अमेरिकी रिसर्च कंपनी “हिंडनबर्ग” के रिपोर्ट के खुलासे के बाद हो रहा है,इस रिपोर्ट के आने के बाद से कांग्रेस अडानी कंपनी को अपने निशाने पर रखी हुई है। वहीं आज के प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस अडानी ग्रुप के बहाने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। इसी कारण कांग्रेस पार्टी आज सड़क पर प्रदर्शन करते नजर आ रही है.

कांग्रेस की ओर से शहर के दो प्रमुख जगहों पर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन कचहरी चौक स्थित SBI कार्यालय और हीनू स्थित LIC कार्यालय में हो रहा है, रांची जिला क्षेत्र कांग्रेस कमिटी द्वारा इंदिरा पैलेस। हिनू में LIC कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रही है, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो इसका नेतृत्व कर रहे हैं। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की आदि शामिल होंगे, वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ कुमार राजा की अगुवाई में कचहरी चौक स्थित SBI में घेराव किया जा रहा है।

आज ही कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय देर शाम रांची आने वाला है, वे तीन अहम मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे, ये तीन मुद्दे रामगढ़ उपचुनाव को लेकर रणनीति। 11 फरवरी को पाकुड़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हैं, रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को उम्मीदवार बनाया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment