शीतलहर की चपेट में आया झारखंड, बंगाल की खाड़ी से चल रही हवाओं का रफ्तार हुआ कम

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

Jharkhand Weather: राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिले का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। राज्य इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। ऐसा बंगाल की खाड़ी में चल रही हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवाओं की रफ्तार कम हुई है. वहीं आसमान में बादल भी छंटे हैं। इस वजह से राज्य के तापमान में काफी गिरावट आयी है। राज्य के लोगों को अभी इस शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है. अगले 2 दिनों तक ठंड कंपकंपाएगी।

दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पहाड़ों की ओर से आनेवाली हवाओं के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। न्यूनतम तापमान लगातार गिरकर इस सीजन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी सहित राज्य के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से भी कम हो चुका है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस खूंटी का रिकॉर्ड किया गया। जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेसि दर्ज किया गया।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान राज्य के करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज होगी। इस कारण धूप में भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 12 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment