National Junior Women’s Hockey Championship: झारखंड ने मणिपुर को 14-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

jharkhandtimes

Jharkhand beat Manipur 14-0, made it to the quarterfinals
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

Ranchi : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 (National Junior Women’s Hockey Championship 2022) में झारखंड की टीम ने आज अपने दूसरे मैच में मणिपुर को 14-0 गोल से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है.

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी के इस अहम मैच में झारखंड टीम की तरफ से दीपिका सोरेंग 04 गोल, निक्की मैडम और प्रमोदनी लकड़ा ने दो दो और रजनी, एली, अंजली, मोनिका, दीप्ति और एलिन डुंगडुंग ने एक एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. प्रतियोगिता के दूसरे मैच के पहले क्वार्टर में झारखंड टीम कुल 02 गोल,दूसरे क्वार्टर में 04 गोल, तीसरे क्वार्टर में 05 गोल और चौथे क्वार्टर में 03 गोल किए.

झारखंड टीम की पहली जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दी. हॉकी झारखंड का अगला मैच 31मार्च को होगा. वहीं, इस प्रतियोगिता दौरान झारखंड की टीम में सिमडेगा जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कुल 14 गोल में से 13 गोल ऐसे रहे जिसे सिमडेगा के खिलाड़ियों के द्वारा किया गया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment