रांची में पति बने हैवान, पत्नी की सिर को धड़ से किया अलग

jharkhandtimes

Jharkhand Crime News
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी से एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इस शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटु की यह घटना है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति को 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटु के रहने वाले एक व्यकित ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। व्यकित ने अपनी पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर दिया है। जिस किसी ने भी शव देखा वह चीख पड़ा। वहीं हत्या की सुचना मिलते ही कांके थाना प्रभारी ब्रज कुमार (Braj Kumar) ने आरोपी को महज 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गांव में ही छुपा हुआ था।

जानकारी के लिए आपको बता दे की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर उसके साथ गलत व्यवहार किया करती थी। वही उसे देख उसके बच्चे भी उसको कोई महत्व नहीं देते थे। जब भी वह घर पहुंचता उसकी पत्नी उसके साथ लड़ाई किया करती थी। आए दिन हो रही लड़ाई से बहुत तंग आ चुका था। इसीलिए उसने सोचा कि लड़ाई की वजह को ही क्यों नहीं रास्ते से हटा दिया जाए। सोची समझी रणनीति के बाद आरोपी ने अपने सिरहाने रात में ही एक तलवार रख ली थी। देर रात जब उसकी पत्नी गहरी नींद में सो रही थी। उसी दौरान सिरहाने से तलवार निकालकर आरोपी ने एक ही बार में उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दिया।

वहीं अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार व्यकित ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी व्यकित के 2 बच्चे हैं। मदर्स डे के दिन एक पिता के द्वारा ही बच्चों की मां की हत्या करने से दोनों के सिर से मां का साया उठ गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment