झारखंड चाईबासा में फिर हुआ IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

jharkhandtimes

Jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में मंगलवार को फिर से गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबुरू जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस IED की चपेट में आने से सीआरपीएफ का 1 जवान जख्मी हो गया है।

दरअसल, गोईलकेरा क्षेत्र के हाथीबुरु क्षेत्र में भाकपा माओवादियों द्वारा लगाया गए आईईडी बम ब्लास्ट में CRPF 60 बटालियन के एक जवान संजीव कुमार घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

वहीं, जिला पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, अश्विन आदि अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी। इस सूचना का सत्यापन करने के लिए 11 जनवरी से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, आदि टीमों का एक संयुक्त अभियान दल लगातार जुटा हुआ है।

हालाकिं, इसी क्रम में मंगलवार को संचालित अभियान के दौरान दोपहर लगभग 12.30 बजे गोईलकेरा थानांतर्गत ग्राम हाथीबुरू जंगल के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से IED विस्फोट किया गया। जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 60 बटालियन के एचसी संजीव कुमार घायल हुए हैं। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड रांची और सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर, झारखंड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिक उपचार कर जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया।जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घायल जवान की हालत स्थिर है. वहीं अभियान जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment