24 घंटे में झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, बांग्लादेशी साईक्लोनिक सर्कुलेशन से तापमान में जरूर आयी गिरावट

jharkhandtimes

Jharkhand Weather
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

Jharkhand Weather: बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाके में उठे साईक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. दोपहर की धूप में भी राहत देखी गई. पर अगल 24 घंटे में इसमें फिर बदलाव होगा। जैसे ही साईक्लोनिक सर्कुलेशन की रफ्तार कम होगी. झारखंड में गर्मी बढ़ेगी, ऐसा हम नहीं बल्कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची का कहना है। अभी हवा की रुख में परिवर्तन से मौसम में आंशिक बदलाव आया है.

दरअसल, मौसम में इस तरह का परिवर्तन राज्य के कई हिस्से में देखने को मिला है. राजधानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम में एक डिग्री और न्यूनतम करीब 2 डिग्री नीचे आ गया। वहीं जमशेदपुर और मेदिनीनगर समेत अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आयी है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.0 और मेदिनीनगर का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन अगले 24 घंटों में तापमान बढ़ने के आसार जताए गए हैं.

हालाकिं, मौसम विभाग रांची के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान हवा के रुख में बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिम की गर्म और शुष्क हवा राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ाएगी। बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण आंशिक रूप से नम हवाएं झारखंड में आ रही हैं. जिस वजह से यहां का मौसम प्रभावित हुआ और राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Scientist Abhishek Anand) के अनुसार झारखंड के मौसम में जल्द ही परिवर्तन देखने को मिलेगा. गर्मी बढ़ेगी, लेकिन इसका प्रभाव अगले 24 घंटे में खत्म होते ही मौसम गर्म होने की संभावना है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
100 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment