झारखंड के कई जिलों में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

jharkhandtimes

Jharkhand weather
0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

Jharkhand weather: झारखंड में अप्रैल महिने के शुरुआत से ही गर्मी अपना कहर बरपा रही है। मौसम विभाग राज्य में गर्मी को लेकर लगातार लोगों को सचेत कर रहा है। झारखंड के कई जिलों में हीट वेव और लू चल रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान चाइबासा का अधिकतम तामपान 40.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वहीं, राज्य के अन्य 15 जिलों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।

दरअसल, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, कोडरमा आदि में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पलामू, चतरा, गढ़वा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा।

वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Scientist Abhishek Anand) ने कहा कि मौसम में गर्मी काफी बढ़ रही है इसलिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लोग प्रयास करें कि वो धूप में ना निकलें. इससे चक्कर आने और नाक से खून गिरने की समस्या हो सकती है। हीटवेव चलने की आशंका है इसलिए लू लग सकता है। लोग घर में रहें व गर्मी को देखते हुए खान-पान अपनाएं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment