कछुए को कमज़ोर समझकर उकसाते शख्स को जानवर ने सिखाया क्या खूब सबक, देखें वीडियो

jharkhandtimes

OMG
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

जानवरों के साथ खेलना और मस्ती करना लोगों को पसंद तो होता है। लेकिन जब जानवरों की इच्छा के विपरीत उन्हें चिढ़ाया जाए, छेड़खानी की जाए तो जानवर भी नाराज हो जाते हैं। फिर मन ही मन सबक सिखाने की ठान लेते हैं। जैसे एक शख्स ने कछुए से पंगा लेने की गलती कर दी। जो उसे खूब भारी पड़ी।

ट्विटर के @ViciousVideos पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया जहां जानवर के साथ छेड़खानी शख्स को महंगी पड़ गई। वीडिओ में एक शख्स कछुए को उकसाता नजर आया. बार बार मुंह के पास ले जाकर उसे चिढ़ा रहा था। अगले ही पल शख्स की जबान खींचकर कछुए ने उसे मजेदार सबक सिखाया तो लोगों ने कहा- बहुत खूब।
.
दरअसल, एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स छोटे से कछुए को हाथ में लेकर अपने चेहरे के सामने उसे बार बार चिढ़ा रहा था, जीभ दिखा कर उसे उकसाने की प्रयास कर रहा था। शख्स अपनी जीभ निकालता और जब कछुआ उस पर लपकता तो वह झट से अपनी जीभ अंदर कर लेता। यह खेल कई बार चला, लेकिन आखिर में कछुआ ऐसा चिढ़ा कि सबक सिखाने का मन बना लिया. और गुस्साए कछुए ने अगले ही पल झट से शख्स की ज़ुबान खींच ली फिर तो शख्स चीख पड़ा।

वहीं, इंसान को सबक सिखाते कछुए का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है आखिर उसे कमजोर समझने वाले उसे छेड़ने को अपना अधिकार थोड़ी ना समझ सकते हैं। इसीलिए कछुए ने भी बता दिया कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। छोटे से कछुओं को इतनी ताकत दिखाते वीडियो को 88,000 से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment