पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर किया हमला, कहा- हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव को बताया राजनीतिक स्टंट

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

Jharkhand News : गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी(Former MP Furkan Ansar) ने आजादी के 75 वर्ष होने पर केंद्र सरकार द्वारा मनाए गए अमृत महोत्सव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। फुरकान अंसारी ने कहा है कि भाजपा अमृत महोत्सव के बहाने 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी कर रही है।

दरअसल, आजादी के 75 वर्ष होने पर भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाकर अमृत महोत्सव मनाया गया तो वहीं जवाब में कांग्रेस ने तिरंगा गौरव यात्रा निकाली। इसे लेकर गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने भाजपा द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव को एक राजनीतिक स्टंट बताया। फुरकान अंसारी ने कहा कि अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) के पीछे भाजपा का 2024 में होने वाला चुनाव छिपा हुआ है।

वहीं, पूर्व सांसद कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने भाजपा पर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव के बहाने लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महंगाई से लोगों को ध्यान भटकाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है ताकि लोग बोले नहीं।

फुरकान अंसारी ने भाजपा को नकली देशभक्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को असली देशभक्त बताया। भाजपा के लिए फुरकान अंसारी ने अंग्रेजों का दलाल शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में कांग्रेसियों ने अहम भूमिका निभाई। उस वक़्त भाजपा के लोग अंग्रेजों की दलाली किया करते थे। फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी दिलाई और असली देशभक्त कांग्रेस है, जिसने तिरंगा गौरव यात्रा निकालकर परिचय देने का काम किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment