शादी में खत्म हो गया खाना, खाली बर्तन लेकर डीजे पर नाचने लगे लड़के

jharkhandtimes

 Funny Video
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

Funny Video: हमारे देश में शादियों में खाने-पीने और बैंड बाज़ा के बाद तब तक रौनक नहीं लगती है, जब तक कि दूल्हे और दुल्हन की ओर से लोग डांस नहीं करते। बैगर डांस की शादियां बिल्कुल अधूरी-अधूरी सी लगती है। इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के हाथ में खाली प्लेट, कटोरे और बर्तन लेकर नाच रहे हैं।

दरअसल, शादी-ब्याह में खाना और गाना-बजाना सबसे अहम काम होता है। ऐसे में डीजे की धुन पर नाचते-नाचते कई बार लोग सुधबुध भूल बैठते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में लड़के खाली बर्तनों के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं, पीछे तेज़ आवाज़ में डीजे बज रहा है और लड़के बर्तन बजा-बजाकर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

हालाकिं, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़के शादी के शामियाने के अंदर अजीबोगरीब डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये डांस न तो मशहूर नागिन वाला डांस है और न ही लोट-लोटकर नाच रहे हैं। डीजे पर झमाझम गाना बज रहा है और लड़के बर्तनतोड़ डांस करने में जुटे हुए हैं। उनके हाथ में तरह-तरह बर्तन हैं, जिन्हें वो पीट-पीटकर नाच रहे हैं। आपने लोगों को इंजन, जनरेटर और ऐसी तमाम चीज़ों पर नाचते देखा होगा लेकिन ये लड़के उससे भी आगे जाकर बर्तन ठोंक-ठोंकर नाचते हुए देखा जा सकता है। आप भी ये वीडियो ज़रूर देखिए।

वहीं, इस मज़ेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @imoriginalankit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा गया है- ‘लड़कियां जहां लगती हैं कि इतने इंस्ट्रूमेंट्स पर डांस नहीं करेंगी वहीं लड़के ऐसा करते हैं।’ वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं. वैसे इस तरह का धुआंधार डांस शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment