दुमका में पति के मना करने के बाद भी मायके चली गई पत्नी, तो पति ने लगा ली फांसी

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भक्तियाडीह गांव (Bhaktiyadih Village) निवासी 35 वर्ष के अरुण हरिजन (Arun Harijan) ने बुधवार की देर शाम इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके मना करने के बावजूद उसकी पत्नी मायके चली गई।

क्या है मामला
जानकारी के लिए आपको बता दे की अरुण हरिजन सरैयाहाट स्थित एफसीआई गोदाम (FCI Godown) में लेबर का काम करता था। बुधवार को भी वह गोदाम में अनाज का माप-तौल कर रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी का फोन आया कि वह बच्चे के साथ मायके जा रही है। इसपर उसके पति अरुण ने उसे मायके जाने से मना किया और समझाने लगा कि अभी वह अपने घर में ही रहे। इधर उसकी पत्नी ने बात अनसुना कर फोन काट दिया। जब अरुण गोदाम से काम खत्म कर वापस घर लौटा तो देखा कि पत्नी तो घर में नहीं है। जिसके बाद वह सीधे घर के अंदर गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

वहीं पूरा मामला हैरान कर देने वाला है, जिसे लेकर दुमका पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनुज यादव (Anuj Yadav) ने बताया कि मृतक के शव को थाना लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के 3 बच्चे हैं। इधर मृतक अरुण की मां और पिता दोनों का रो-रो बुरा हाल हो गया है। वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment