Weather Update In Jharkhand: झारखंड में गर्मी का असर, राज्य के कई जिलों में 3 दिनों तक चलेगी लू, Yellow Alert

jharkhandtimes

Effect of heat in Jharkhand, heat wave will last for 3 days in many districts of the state
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

Ranchi :झारखंड में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. वहीं, मौसम विभाग (Weather Department) की मानें, तो अब लू (heat wave) चलेगी. इसके लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक 29, 30 एवं 31 मार्च को झारखंड के कई जिलों में लू चल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. 30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने के आसार हैं. 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. बता दें कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment