रांची से लखनऊ, गोवा और देवघर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, जाने शेड्यूल

jharkhandtimes

Updated on:

Ranchi Flights Service
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

Ranchi: राजधानी रांची से फ्लाइट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से कई जगहों के लिए साधी फ्लाइट का व्यवस्था की जा रही है। कुछ दिन पहले रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की ऐलान की गई थी और अब रांची से यूपी जाने वालों के लिए भी राहत की खबर है। बता दें कि आगामी 28 मार्च से रांची से लखनऊ की सीधी फ्लाइट चलेगी।

आपको बता दें कि रांची से लखनऊ के लिए विमान 28 मार्च से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी व लखनऊ दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी। वहीं अन्य रुट की बात करें तो रांची से देवघर जाने के लिए फ्लाइट 27 मार्च से और दूसरी फ्लाइट 1 जून से मिलने लगेगी। रांची से गोवा के लिए विमान प्रतिदिन 26 मार्च से शाम 6:45 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे गोवा पहुंचेगी। इंडिगो एयरलाइंस से समय और शेड्यूल के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के प्रबंधन को प्रस्ताव भेज दिया है।

वहीं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक केएल अग्रवाल (Director KL Agarwal) ने मीडिया रिपोर्टर को बताया कि- गोवा, देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा जल्दी शुरू होने वाली है ,हम कई दिनों से इसके लिए कप्शिश कर रहे थे, अब जाकर लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। हमारी प्रयास है इन शहरों के अलावा और भी अन्य शहर व राज्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट हो, ताकि इससे कनेक्टिविटी तो मजबूत होगी ही साथी अर्थव्यवस्था व टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment