अब रांची से फ्लाइट में बैठेंगे और सीधा GOA उतरेंगे, जानें कितना होगा किराया

jharkhandtimes

Jharkhand News
2 1
Read Time:1 Minute, 36 Second

रांची: अगर आप भी रांची से गोवा (Ranchi to Goa) जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब रांची से गोवा पहुंचना और भी आसान होने वाला है। दरअसल, आगामी 26 तारीख आप रांची से गोवा की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी कर सकेंगे. रांची से गोवा की हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह राहत की खबर है। इसी महिने की 26 तारीख यानी 26 मार्च से रांची से गोवा के बीच अब डायरेक्ट विमान सेवा शुरु कर दी जाएगी। बता दें कि 26 मार्च से इंडिगो की विमान (Indigo Flight) रांची से गोवा के लिए उड़ान भरेगी।

आपको बता दें की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी। वही गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी।

वहीं, रांची से गोवा की फ्लाइट के लिए आपको 5,755 रूपये किराया देना होगा। और गोवा से रांची के लिए आपको 5,453 रूपये किराया देना होगा।

Happy
Happy
85 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
8 %
Angry
Angry
8 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment