VIDEO: जब कार घोड़ी नहीं आई रास, बुलडोजर पर निकली सिविल इंजीनियर दूल्हे की बारात

jharkhandtimes

Funny Video
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

OMG. मध्य प्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बैतूल में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। सिविल इंजीनियर दूल्हा घोड़ी पर नहीं बुलडोजर पर बैठकर आया। अपनी शादी को यादगार बनाने का ये नायाब तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, दूल्हा अंकुश जायसवाल (Ankush Jaiswal) पेशे से सिविल इंजीनियर है और टाटा कंसल्टेंसी में काम करते हैं। वो इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें की अंकुर की शादी बैतूल के पाढर निवासी स्वाति मालवीय (Swati Malviya) से हुई। मंगलवार को अंकुश दूल्हन को लेने बुलडोजर लेकर उसके घर पहुंचे। अंकुर के दोस्तों ने इस बारात को खूब एन्जॉय किया. बारात घर से हनुमान मंदिर तक पहुंची इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी लोग अपने मोबाइल से नजारे को कैद करने लगे।

वहीं, अंकुश का कहना है कि वो पेशे से सिविल इंजीनियर हैं उनका हमेशा से सपना था कि वो घोड़ी पर नहीं बल्कि जेसीबी मशीन पर बैठकर अपनी दुल्हन लेने जांए। शुरुआत में परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे पर वो बाद में मान गए। बुलडोजर पर बारात निकलने से उनकी शादी यादगार हो गई।

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment