Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को दिया सौगात, लॉन्च किया झारखंड खेलनीति 2022

jharkhandtimes

Chief Minister Hemant Soren gave a gift to the players, launched Jharkhand Khel Niti 2022
0 0
Read Time:4 Minute, 46 Second

Ranchi: झारखंड खेलनीति 2022 (Jharkhand sports policy 2022) का लॉन्च और खिलाड़ी सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने दीप प्रज्जवलित कर किया है. झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Cabinet) में चल रहे इस कार्यक्रम में खेलमंत्री हफिजुल हसन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे और विभागीय सचिव अमिताभ कौशल मौजूद हैं.

इस मौके पर विभागीय सचिव अमिताभ कौशल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछली खेलनीति 2007 में बनी थी. यह खेल नीति 2022 5 साल के लिए है. उन्होंने कहा कि इस खेलनीति से झारखंड में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा.

झारखंड खेलनीति 2022 से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदु,

(1)खिलाड़ियों में प्रतिभा अभिवृद्धि के लिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर कार्य करने की योजना। (2) खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने की योजना। (3)खिलाड़ियों हेतु इन्श्योरेन्स की सुविधा। (4) पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन योजना का लाभ। (5) राज्य के हर ब्लॉक में उच्च कोटी के खेल मैदानों का विकास। (6) योजनाबद्ध तरीके से राज्य के खिलाड़ियों के लिए डे-बोर्डिंग, क्रीडा किसलय केंद्र, आवासीय खेल विकास केंद्र, एकलव्य खेल अकादमी का विकास करना। (7) राज्य के सभी खिलाड़ियों के लिए देश का पहला खेल डिजिटल डेटाबेस तैयार करना। (8) खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करना। (9) खिलाड़ियों को नौकरी और शिक्षण संस्थान में आरक्षण। (10) झारखण्ड के खिलाड़ियों को राज्य स्तर की द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में सीधी भर्ती। (11) खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों हेतु सम्मान राशि। (12) ग्रामीण खेल केंद्र, खेल अकादमी, खेल विश्वविद्यालय, खेल विज्ञान, खेल प्रतिभा खोज, खेल संरचना विकास, प्रशिक्षक विकास, फिजिकल फिटनेस प्रोग्राम, खेल ब्रांडिंग एवं पारदर्शिता के संबंध में भी खेल नीति 2022 में प्रावधान किया गया है।

झारखंड खेल नीति 2022 की खास बातें

(1) राज्य के सभी बालक, बालिका, युवा एवं सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए खेल को उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं सारी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना। (2) प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित खेल विधा में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करना। (3) प्रतिभा की पहचान कर उसे मौका देना। प्रशिक्षण देकर उनका सर्वांगीण विकास और आगे चलकर उन्हें चैंपियन बनाने की दिशा में कार्य करना।

झारखंड की खेल नीति का उद्देश्य

झारखंड के खेलों में खिलाड़ियों का क्षमता निर्माण और विकास करना, खेल को आकर्षक एवं व्यवहार्य कैरियर विकल्प के रूप तैयार करना, पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक खेल को सामाजिक परिवर्तन और विकास उत्प्रेरक बनाना, हर उम्र के नागरिकों के लिए खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए वातावरण तैयार करना, खिलाड़ियों का डाटा बेस तैयार कर अंतरराष्ट्रीय मानक के साथ संसाधन उपलब्ध कराना, देशज एवं पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देना, खेल पर्यटन को बढ़ावा देना एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को भी समान अवसर प्रदान करना।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment