सिक्किम में एवलांच, 6 टूरिस्ट की मौत, 150 लोगों के दबे होने की खबर

jharkhandtimes

Gangtok News
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

सिक्किम: राजधानी गंगटोक में मंगलवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इसमें 6 टूरिस्ट की मौत हो गई और 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की खबर है। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथु ला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है।

दरअसल, जिन लोगों को अभी तक बचाया गया है, उनमें गंभीर रूप से घायल 30 पर्यटक शामिल हैं. सोनम तेनजिंग भूटिया आईजी चेकपोस्ट के अनुसार उन सभी को एसटीएनएम और मणिपाल में स्थानांतरित कर दिया गया है. घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे हुई।

आपको बता दें की घटना की जानकारी मिलते ही राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। सिक्किम पुलिस के साथ ही भारतीय सेना, तास, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ड्राइवर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अनुसार, सिक्किम में हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है।

वहीं, अब तक बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया लिया गया है। दरअसल, यात्रियों को पास केवल 13 मील तक के लिए ही जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक जबरदस्ती 15 मील की ओर जा रहे हैं। यही वजह है कि ज्यादातर पर्यटक फंस गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment