अमेरिका में गुस्साए शख्स ने सैंडविच बनाने वाली कर्मचारी को मारी गोली, जाने क्या है मामला

jharkhandtimes

Crime In America
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

Crime In America: अमेरिका के अटलांटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सबवे में अपने लिए सैंडविच बनवाने आए एक शख्स ने 2 कर्मचारी की गोली मारकर जान ले ली। ये पूरी घटना इसलिए हुई क्यूंकि सबवे कर्मचारी ने शख्स के सैंडविच में ज्यादा मेयो डाल दी थी।

दरअसल, भूखे कस्टमर ने जब अपने सैंडविच में ज्यादा मेयो देखी, तो उसे जोर से गुस्सा आ गया। इस गुस्से में उसने अपने पास रखी पिस्तौल निकाली और उससे 2 कर्मचारी को शूट कर दिया। मामला रविवार का है, जिसमें सबवे के अंदर गोलीबारी हुई। कर्मचारी पर गोली चलाने के बाद
अपराधी वहां से भाग निकला। पुलिस को अभी भी अपराधी की तलाश है। इस गोलीबारी में एक महिला कर्मचारी, जिसकी उम्र 26 वर्ष थी, मारी गई जबकि दूसरे कर्मचारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

रेस्त्रां के ओनर विल्ली ग्लेन के मुताबिक, पूरी घटना सिर्फ सैंडविच में ज्यादा मेयो पड़ जाने की वजह से हुई। अपने आर्डर में ज्यादा सॉस देख शख्स को गुस्सा आ गया। पहले वहां काफी बहसा-बहसि हुई। लेकिन इसके बाद देखते ही देखते शख्स ने गोली चला दी। गोली की आवज के बाद सबवे में भगदड़ मच गई, जिसमें अपराधी भी भाग निकला। ग्लेन ने बताया कि शख्स द्वारा गोली चलाए जाने के बाद वहां मौजूद मैनेजर ने भी फायर किया लेकिन वो शख्स को छूकर निकल गया।

वहीं, मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस अपराधी की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच चल रही है। अभी तक मिले फुटेज में पता चला कि रविवार को सबवे में एक शख्स की एंट्री हुई, जो अपना ऑर्डर मिलने के बाद गुस्से में दिखा। उसने अपनी गन से 2 कर्मचारियों को शूट कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। हालाकिं, अभी मामले में पुलिस ने एक 36 साल के शख्स को अरेस्ट किया है। लेकिन उसकी पहचान नहीं जाहिर की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment