अंबा प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी क्षेत्रवासियों तथा राज्य वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

jharkhandtimes

Jharkhand Foundation Day
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

भुरकुंडा:- बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद (MLA Amba Prasad) ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भुरकुंडा के बिरसा चौक में स्थापित धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों समेत पूरे राज्य वासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

विधायक ने भुरकुंडा बिरसा चौक में धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात भगवान जनता के साथ पारंपरिक तरीक़े से खुशी साझा की। उन्होंने मतकमा चौक पर वीर सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|

विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अमर क्रांतिकारी होने के साथ साथ गरीबों के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। झारखंड और देश के लिये भगवान बिरसा का योगदान अमर है। उन्होंने पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के पुनरुद्धार में बड़ा योगदान दिया।

धरती आबा की जयंती के ही दिन झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। विधायक ने झारखंड स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि झारखंड के सभी क्रांतिकारियों और आंदोलनकारियों को हम सभी वंदन करते हैं और उनके सपनों का झारखंड बनाने का प्रण लेते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment