रामगढ़ उपचुनाव में आजसू उतारेगा कैंडिडेट, लंबोदर महतो ने कहा…

jharkhandtimes

Ramgarh by-election
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

रामगढ़. रामगढ़ जिला में उपचुनाव की ऐलान होते ही इसे लेकर कांग्रेस और आजसू में जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जहां भाजपा पर आजसू के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। वहीं इस आरोप का आजसू विधायक लंबोदर महतो (MLA Lambodar Mahato) ने कहा कि बीजेपी और आजसू का एक नेचुरल एलाइंस हैं। झारखंड में हुए 4 उपचुनाव में आजसू ने बीजेपी का साथ दिया है। रामगढ़ आजसू की परंपरागत सीट रही है। यहां लगातार 15 सालों तक आजसू के विधायक रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के घुटने टेकने की बात कहां है।

दरअसल, आजसू नेता लंबोदर महतो ने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने किसके सामने घुटने टेके और क्यों टेकें हैं। उन्होंने कहा कि जब रामगढ़ में आजसू के विधायक थे तो राज्य में नंबर वन जिला रामगढ़ हुआ करता था। 3 वर्ष कांग्रेस की विधायक रामगढ़ में रही आज रामगढ़ जिला 24 वें नंबर पर है। रामगढ़ की जनता सहानुभूति और भावनात्मक बातों पर नहीं आने वाली है, क्योंकि रामगढ़ में विकास की बात होगी। जनता समझ गई है की वर्तमान में भ्रष्टाचार और माफियाओं को प्रश्रय देने वाली सरकार है। चुनाव में कांग्रेस को अंदाजा लग जायेगा। लंबोदर महतो ने कहा कि सरकार की वर्तमान स्थिति क्या है? यह राज्य की जनता को पता चल गया है। आजसू रामगढ़ में मजबूत है जिसके कारण कांग्रेस अनाप शनाप बयान दे रही है।

वहीं, झारखंड की रामगढ़ सीट पर बुधवार को उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। उपचुनाव 27 फरवरी को होगा. चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। झारखंड के रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक ममता देवी की सदस्यता उन पर दर्ज आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद चली गई थी। झारखंड के रामगढ़ सीट पर उपचुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 31 जनवरी को जारी की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment