दिल्‍ली में 15 वर्ष की लड़की से रेप के बाद पिलाया तेजाब, लड़ रही जिंदगी की जंग

jharkhandtimes

Crime In Delhi
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

Crime In Delhi : दिल्ली से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आई है। यहां, एक 15 साल की लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। इसका संज्ञान लेते हुए अब दिल्‍ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही इस मामले में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा मांगा है। आयोग ने पुलिस से कहा है कि पीड़िता का बयान तुरंत अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाए क्योंकि बच्ची की हालत बेहद गंभीर है।

हाल ही में दिल्ली महिला आयोग को 15 साल की लड़की के बलात्कार और हत्या के प्रयास की शिकायत मिली थी। लड़की के पिता ने आयोग को बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी एक जूता फैक्ट्री में काम करती थी।

जानकारी के लिए आपको बता दे की, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक दिन जूता फैक्ट्री का एक ठेकेदार अपनी पत्नी की बीमारी के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और लड़की के साथ बलात्कार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 5 जुलाई 2022 को आरोपी ने उनकी बेटी को जबरन तेजाब पिला दिया। लड़की फिलहाल बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (President Swati Maliwal) ने कहा, ‘हमें 15 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास की एक बहुत ही गंभीर शिकायत मिली है। बच्ची को कथित तौर पर जबरन तेजाब पिलाया गया। हमारी टीम लगातार लड़की की स्थिति पर नजर रखे हुए है और पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव मदद मुहैया करा रही है। पीड़िता का बयान जल्द से जल्द मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाना चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और मामले में तुरंत गिरफ्तारी की जानी चाहिए। ’

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment