Crime In Bihar: दबंगों ने मासूम लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, जाने क्या है मामला

jharkhandtimes

Crime In Bihar
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

Crime In Bihar: बिहार के हाजीपुर में दबंगई और हैवानियत की दिल दहला दने वाला मामला सामने आई है। यहां शादी के जश्न में डांस कर रही लड़कियों ने गांव के मनचले दबंगों को साथ में डांस करने से रोका तो दबंगों ने 10 साल की मासूम लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।

यह मामला बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा की है। दरअसल, राजापाकड़ के बहुआरा में बुधवार की रात एक शादी समारोह के लिए बारात निकल रही थी। दरवाजे पर मोहल्ले की लड़कियां बारात की विदाई में डांस कर रही थी।
इसी दौरान गांव के कुछ मनचले लड़के, डांस कर रही लड़कियों के बीच पहुंच कर डांस करने की प्रयास करने लगे। लड़कियों ने डांस के बहाने छेड़खानी करने वाले लड़कों का विरोध किया तो पास के मोहल्ले के मनचले लड़के वहां से चले गए।

हालाकिं, इसके बाद जैसे ही मोहल्ले के लोग बारात के लिए निकल गए, रात और एकांत का फायदा उठाते हुए दबंग लड़कों ने एक लड़की को पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। जख्मी लड़की को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और दर्द से कराह रही पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया। आग से झुलसने वाली लड़की महज 10 वर्ष की है और 6 क्लास की छात्रा है।

आपको बता दें की, आग से बुरी तरह झुलस चुकी लड़की ने पुलिस को बताया कि बगल वाले टोले के भैय्या ने पीछे से पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस पूरे मामले को लेकर महुआ SDPO पूनम केसरी ने बताया कि शादी समारोह में डांस करने को लेकर पास के मोहल्ले के लड़कों से झगड़ा हुआ था। आरोपी लड़कों ने बदले की नियत से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने शुरूआती जांच में लड़कियों से मनचले लड़कों की डांस करने को लेकर झड़प की पुष्टि की है, साथ ही वारदात वाली जगह पर जले कपड़े और केरोसिन जैसी चीज भी मिली है।

वहीं, वारदात में शामिल आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment